जरुरी जानकारी | दक्ष अनमैन्ड सिस्टम्स को सेना से 200 ड्रोन, सहायक उपकरणों की आपूर्ति का ऑर्डर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि समाधान प्रदाता कोरोमंडल इंटरनेशनल की अनुषंगी कंपनी और ड्रोन विनिर्माता दक्ष अनमैन्ड सिस्टम्स को भारतीय सेना से 200 मध्यम ऊंचाई वाले लॉजिस्टिक्स ड्रोन और सहायक उपकरणों की आपूर्ति का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, सात अगस्त कृषि समाधान प्रदाता कोरोमंडल इंटरनेशनल की अनुषंगी कंपनी और ड्रोन विनिर्माता दक्ष अनमैन्ड सिस्टम्स को भारतीय सेना से 200 मध्यम ऊंचाई वाले लॉजिस्टिक्स ड्रोन और सहायक उपकरणों की आपूर्ति का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

दक्ष अनमैन्ड (मानवरहित) सिस्टम्स (डीयूएस) ने बयान में कहा, यह ऑर्डर इफको से 400 कृषि-छिड़काव वाले ड्रोन की आपूर्ति के हालिया अनुबंध के बाद आया है।

कंपनी ने कहा कि इन दोनों ऑर्डर को अगले 12 माह में पूरा करने की योजना है। साथ ही कंपनी के पास मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन में भी है, जिससे चालू वर्ष के लिए संभावित राजस्व में और वृद्धि होगी।

दक्ष अनमैन्ड सिस्टम्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रामनाथन नारायणन ने कहा कि कंपनी को भारतीय सेना ने अपने लॉजिस्टिक ड्रोन की आपूर्ति के लिए चुना गया है। यह एक बड़ा मील का पत्थर है।

उन्होंने कहा, "हम ड्रोन निर्माण के लिए नवीनतम तकनीकों का निर्माण करने और रक्षा क्षेत्र के साथ-साथ देश के कृषक समुदाय की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

डीयूएस ने कहा कि उसका अन्ना विश्वविद्यालय के साथ प्रौद्योगिकी सहयोग है। कंपनी ने दावा किया कि वह कृषि और निगरानी अनुप्रयोगों के लिए मध्यम और लघु श्रेणियों में तीन ड्रोन मॉडल के लिए डीजीसीए से टाइप प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाली देश की एकमात्र कंपनी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Wellington Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; '48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलें वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट'

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\