खेल की खबरें | तेजी से बदल रहा है क्रिकेट परिदृश्य, संतुलन बनाने की जरूरत: विलियमसन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का मानना है कि कई टी20 आने से विश्व भर में क्रिकेट का परिदृश्य तेजी से बदल रहा है तथा फ्रेंचाइजी क्रिकेट और राष्ट्रीय टीम की तरफ से खेलने के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है।

केयर्न्स, छह सितंबर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का मानना है कि कई टी20 आने से विश्व भर में क्रिकेट का परिदृश्य तेजी से बदल रहा है तथा फ्रेंचाइजी क्रिकेट और राष्ट्रीय टीम की तरफ से खेलने के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है।

विलियमसन का यह बयान ऐसे समय में आया है जबकि दुनियाभर के क्रिकेटर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वजह टी20 लीग में खेलना चाहते हैं।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा,‘‘ यह मुश्किल स्थिति है क्योंकि सब कुछ बदल रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे सब कुछ बहुत तेजी से हो रहा है।’’

विलियमसन ने कहा,‘‘ ऐसा लगता है कि यह खेल के परिदृश्य को लेकर एक आंदोलन है। हर मामला पूरी तरह से भिन्न है और प्रत्येक मामले की अपनी व्यक्तिगत आवश्यकताएं हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘ फ्रेंचाइजी क्रिकेट में कई अलग तरह के आयोजन हो रहे हैं और खिलाड़ी अपने करियर को लेकर फैसला कर रहे हैं। इसे देखकर लगता है संतुलन बनाना जरूरी है।’’

हाल में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट अपने केंद्रीय अनुबंध से हट गए थे। उन्होंने अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने और विश्व भर में टी20 क्रिकेट खेलने को लेकर ऐसा फैसला किया। इसके तुरंत बाद बोल्ट को बिग बैश लीग (बीबीएल) की फ्रेंचाइजी मेलबर्न स्टार्स ने अपनी टीम से जोड़ दिया था।

दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया और उन्हें भी बीबीएल फ्रेंचाइजी एडिलेड स्ट्राइकर्स ने अपनी टीम मैं ले लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Wellington Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; '48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलें वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट'

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\