देश की खबरें | माकपा का कार्यकर्ताओं से बंगाल में कोचिंग केंद्र और स्वास्थ्य सुविधा केंद्र स्थापित करने का आग्रह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में अपनी स्थिति फिर से हासिल करने के लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में शिक्षा की वैकल्पिक सुविधा के रूप में कोचिंग केंद्रों और स्वास्थ्य केंद्रों को स्थापित करने का आह्वान किया है।

कोलकाता, 10 मई राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में अपनी स्थिति फिर से हासिल करने के लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में शिक्षा की वैकल्पिक सुविधा के रूप में कोचिंग केंद्रों और स्वास्थ्य केंद्रों को स्थापित करने का आह्वान किया है।

पार्टी अधिकारियों द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को लिखे गए पत्र में आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों के लिए ‘कोचिंग केंद्र’ स्थापित करने का आह्वान किया गया तथा राज्य के प्रत्येक जिले में ऐसे दो शिक्षा केंद्र खोलने का लक्ष्य तय किया गया है।

इसमें कहा गया है कि इस उद्देश्य के लिए कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के शिक्षकों और छात्रों को लगाया जा सकता है।

पत्र में कहा गया है, "स्कूली शिक्षा पाठ्यक्रम के अनुरूप ये वैकल्पिक शिक्षा केन्द्रों के रूप में कार्य कर सकते हैं।" साथ ही कहा गया है कि अगस्त तक इन सुविधाओं की स्थापना में महत्वपूर्ण प्रगति होनी चाहिए।

इसमें कहा गया कि वैकल्पिक स्वास्थ्य सुविधाएं, उचित मूल्य पर चिकित्सा सहायता और दवाएं उपलब्ध कराना वर्तमान में एक महत्वपूर्ण कार्य है और वाम दल की प्रत्येक क्षेत्र समिति में ऐसी सुविधाएं स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।

माकपा के पत्र में यह भी कहा गया है कि पार्टी के 'रेड वालंटियर्स' के अलावा चिकित्सकों, नर्सों, मेडिकल प्रतिनिधियों के संगठनों को अगस्त तक पूरे राज्य में ऐसे वैकल्पिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने के लिए मिलकर काम करना होगा।

'रेड वालंटियर्स' वामपंथी दलों द्वारा समर्थित एक संगठन के सदस्य हैं, जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान और बाद में अन्य संकटों के दौरान लोगों को दवा और भोजन उपलब्ध कराने में मदद की।

पश्चिम बंगाल में 2021 के विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाने वाली माकपा राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में अपनी खोई साख और अहमियत को फिर से हासिल करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

माकपा ने अपने नेताओं से बंगाल के हर जिले में पार्टी के स्कूल स्थापित करने में तेजी लाने का भी आग्रह किया है ताकि उसके कार्यकर्ताओं को वैचारिक और राजनीतिक शिक्षा दी जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई