देश की खबरें | अदालत ने 100 से अधिक वेबसाइट को ‘स्पाइडरमैन :अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स’ दिखाने से रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने खराब उद्देश्य से बनायी गयी 100 से अधिक वेबसाइट पर अनधिकृत तरीके से एनिमेशन फिल्मों ‘स्पाइडरमैन : अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स’ और ‘स्पाइडर-मैन : इन्टु द स्पाइडर-वर्स’ को दिखाने से रोक दिया है।

नयी दिल्ली, 31 मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने खराब उद्देश्य से बनायी गयी 100 से अधिक वेबसाइट पर अनधिकृत तरीके से एनिमेशन फिल्मों ‘स्पाइडरमैन : अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स’ और ‘स्पाइडर-मैन : इन्टु द स्पाइडर-वर्स’ को दिखाने से रोक दिया है।

अदालत का आदेश ‘सोनी पिक्चर्स एनिमेशन इंक’ के एक मुकदमे पर आया है जिसमें कहा गया है कि उसके पास रिलीज होने वाली आगामी फिल्म ‘स्पाइडरमैन : अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स’ को दिखाने का कॉपीराइट है और उसने किसी अन्य वेबसाइट को इसके प्रसारण का अधिकार नहीं दिया है।

याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि 2018 में आयी ब्लॉकबास्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन : इन्टु द स्पाइडर-वर्स’ का सीक्वल यह एनिमेशन फिल्म उसके कॉपीराइट का उल्लंघन कर विभिन्न वेबसाइट पर उपलब्ध है और उसने अदालत से इसकी स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने का निर्देश देने का अनुरोध किया।

‘स्पाइडरमैन : अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स’ एक जून को देश भर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

न्यायमूर्ति सी हरिशंकर ने मुकदमे पर समन जारी किया और आदेश दिया, ‘‘प्रतिवादी संख्या एक से 101 के साथ ही उनकी तरफ से काम कर रहे सभी अन्य को ‘स्पाइडरमैन : अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स’ और ‘स्पाइडर-मैन : इन्टु द स्पाइडर-वर्स’ समेत वादी के कॉपीराइट की सभी सामग्री के किसी भी तरीके से इंटरनेट या उनकी वेबसाइट के जरिए दिखाने पर रोक दिया है।’’

अदालत ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को भी इन वेबसाइट की पहुंच को बाधित करने का निर्देश दिया।

उसने दूरसंचार विभाग और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को सभी इंटरनेट तथा दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को इन वेबसाइट्स की पहुंच (एक्सेस) बाधित करने के लिए एक अधिसूचना जारी करने को कहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Wellington Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; '48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलें वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट'

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\