देश की खबरें | 107 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को कुल 107 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें राजनांदगांव जिले में 53, जांजगीर-चांपा से 25, रायगढ़ से सात, बलरामपुर से छह, नारायणपुर से चार, दुर्ग जिले से पांच, सुकमा जिले से तीन, कोरबा से दो तथा रायपुर और बिलासपुर जिले से एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।

जियो

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को कुल 107 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें राजनांदगांव जिले में 53, जांजगीर-चांपा से 25, रायगढ़ से सात, बलरामपुर से छह, नारायणपुर से चार, दुर्ग जिले से पांच, सुकमा जिले से तीन, कोरबा से दो तथा रायपुर और बिलासपुर जिले से एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के बिलासपुर जिले के कोरोना वायरस से संक्रमित एक वृध्द की मृत्यु हो गई है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र के अहमदनगर में पूर्व सैन्य अधिकारी गिरफ्तार: 20 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि बिलासपुर जिले के 70 वर्षीय मरीज को कैंसर के इलाज के लिए बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में वृध्द में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई तब उन्हें राजधानी रायपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। आज वृध्द की मृत्यु हो गई। राज्य में इस वायरस से संक्रमित 11 लोगों की मृत्यु हुई है।

राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के चार जवानों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़े | कोरोना के इलाज के लिए ग्लेनमार्क ने पेश की ‘फेविपिराविर’ गोली, प्रति टैबलेट कीमत 103 रुपए.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न राज्यों से छुट्टी से वापसी के बाद आईटीबीपी के सभी जवानों को क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था, जहां उनके नमूनों की जांच की गई, जिसमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।

इससे पहले राज्य के नारायणपुर, राजनांदगांव और कोंडागांव जिले में आईटीबीपी के सात जवानों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में पहली बार नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का मामला सामने आया है। जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के तीन जवानों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ के यह जवान छुट्टी से लौटने के बाद क्वारंटाइन सेंटर में थे।

राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आईटीबीपी और सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज राज्य के विभिन्न जिलों से 63 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के कुल 1,23,983 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर उनके नमूनों की जांच की गई है। राज्य में अब तक 2134 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें से 1368 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। राज्य में 755 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। वहीं इस वायरस से संक्रमित 11 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\