जरुरी जानकारी | कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत से ही बचाव के उपाय किए: सेल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने अपने कार्यालय के कई कर्मचारियों के कोविड19 से संक्रमित होने की रपटों के बीच बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत से ही उसने इसके प्रकोप से निपटने और बचाव के लिए कदम उठान और हर तरह की सतर्कता बरतने का काम किया।
नयी दिल्ली, 17 जून स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने अपने कार्यालय के कई कर्मचारियों के कोविड19 से संक्रमित होने की रपटों के बीच बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत से ही उसने इसके प्रकोप से निपटने और बचाव के लिए कदम उठान और हर तरह की सतर्कता बरतने का काम किया।
कुछ दिन पहले सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि नयी दिल्ली स्थित सेल के कॉरपोरेट कार्यालय में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को कोरोना संकट से हुआ बड़ा नुकसान, डीए-डीआर पर बढ़ी चिंता.
कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा था, ‘‘हमने अपने कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के बड़े पैमाने पर परीक्षण किए हैं। लगभग 25-30 व्यक्तियों को संक्रमित पाया गया है, जिनमें कुछ परिवारिक सदस्य भी हैं। हालांकि, दो मामलों को छोड़कर अन्य सभी में कोई लक्षण नहीं हैं और वे घर में पृथक-वास में हैं।’’
कंपनी ने ताजा बयान में कहा कि उसने देश भर में स्थित अपने सभी संयंत्रों, इकाइयों और कॉरपोरेट ऑफिस में कोरोना महामारी के प्रकोप को रोकने के लिए कई उपाय लागू किए। उल्लेखनीय है कि इस्पात उद्योग आवश्यक सेवा संरक्षण कानून (एस्मा) के तहत आता है।
यह भी पढ़े | राजस्थान: राज्य में बाहर से आने और दूसरे राज्यों में जाने के लिए अब नहीं लेना पड़ेगा पास.
सेल ने बताया कि उसने दिल्ली के दो स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं- मैक्स हेल्थकेयर और अपोलो हॉस्पिटल्स के साथ समझौता किया है। यह समझौता सेल कार्मिकों और उनके आश्रितों को बेहतर इलाज और स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए किया गया है।
विज्ञप्ति में कहा गया कि सेल के कार्यालयों और संयंत्रों में व्यापक सैनिटाइजेशन के लिए अभियान चलाया गया है और कर्मचारियों के शरीर के तापमान की निगरानी के लिए प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है।
इसके अलावा सेल के कॉरपोरेट ऑफिस में एक कोविड रिस्पांस टीम समेत सभी इकाइयों में अलग-अलग टास्क फोर्स का गठन किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)