महाराष्ट्र के ठाणे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़े

जिला स्वास्थ्य अधिकारी मनीष रेंगे ने बताया कि इससे पहले जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में एक या दो मामले ही सामने आते थे लेकिन पिछले दो दिनों में 16 लेागों में इस संक्रमण की पुष्टि हुयी है।

जमात

ठाणे, पांच मई महाराष्ट्र के ठाणे जिले के ग्रामीण इलाके में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि हुयी है और पिछले दो दिनों में 16 लोगों में इसकी पुष्टि हुयी है । स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी मनीष रेंगे ने बताया कि इससे पहले जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में एक या दो मामले ही सामने आते थे लेकिन पिछले दो दिनों में 16 लेागों में इस संक्रमण की पुष्टि हुयी है।

उन्होंने बताया कि वायरस के संक्रमण के मामलों में इस वृद्धि के लिये पुलिसकर्मियों एवं स्थानीय निकाय के अधिकारियों को जिम्मेदार माना जा सकता है जो मुंबई में काम करते हैं और सप्ताहांत में अपने गांव लौट कर आते हैं ।

उन्होंने बताया कि अकेले बदलापुर में कम से कम आठ पुलिसकर्मियों में वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुयी है । इन मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की निगरानी की जा रही है ।

इस बीच कल्याण डोम्बिवली नगर निगम की सीमा में सोमवार को 18 लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुयी । निगम की जनसंपर्क पदाधिकारी माधुरी फोपाले ने इसकी जानकारी दी ।

माधुरी ने बताया कि तीन मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी, जिसमें डेढ़ साल की एक बच्ची भी शामिल है।

खबरों के अनुसार जिले में कुल 1278 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 33 मरीजों की मौत हो चुकी है ।

पड़ोसी पालघर जिले में कोरोना वायरस के कुल मामले 179 हो गये हैं जिनमें से दस की मौत हो चुकी है ।

आंकड़ों के अनुसार ठाणे शहर में कोरोना वायरस के 412 मामले, नवी मुंबई में 348, कल्याण में 213, मीरा भयंदर में 181 जबकि ठाणे देहात में 47 मामले सामने आ चुके हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी