देश की खबरें | ठेकेदार बिना काम किये बिल जमा कर रहे हैं : उपमुख्यमंत्री अजित पवार का दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने आरोप लगाया है कि कई ठेकेदार निर्माण कार्य किये बिना ही बिल जमा कर रहे हैं और धन प्राप्त कर रहे हैं।

जालना, 16 फरवरी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने आरोप लगाया है कि कई ठेकेदार निर्माण कार्य किये बिना ही बिल जमा कर रहे हैं और धन प्राप्त कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वह शनिवार को जालना जिले के परतुर में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे, जहां पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता सुरेश जेठलिया राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में शामिल हो गए।

उपमुख्यमंत्री ने अफसोस जताया कि पर्याप्त सरकारी खर्च के बावजूद विकास कार्यों की गुणवत्ता ‘‘घटिया’’ बनी हुई है, और उन्होंने ठेकेदारों को अपनी पार्टी में शामिल नहीं होने देने का संकल्प लिया।

राज्य के वित्त विभाग का भी प्रभार संभाल रहे पवार ने कहा, ‘‘बिल जमा किए जा रहे हैं और बिना काम किए पैसे निकाले जा रहे हैं। मेरी पार्टी (राकांपा) में मत आइए।’’

उन्होंने सरकारी अधिकारियों से भी अपना काम ईमानदारी से करने का आग्रह किया।

उपमुख्यमंत्री ने छत्रपति संभाजीनगर में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (जीएमसीएच) के लिए वित्तीय सहायता की भी घोषणा की।

हालांकि, पवार ने अस्पताल में स्वच्छता को लेकर चिंता जताई और थूकने तथा परिसर को गंदा किये जाने की निंदा की।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बताया गया है कि लोग अस्पताल में थूक रहे हैं। ऐसे लोगों को दंडित किया जाना चाहिए। सीसीटीवी कैमरे लगाइए, और ऐसा करने वाले लोगों को पकड़ा जाए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\