जरुरी जानकारी | द्विपक्षीय व्यापार समझौते से अमेरिका के साथ व्यापार संबंधों को मजबूत करने पर विचार: भारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते के जरिये शुल्क और गैर-शुल्क बाधाओं को कम करने सहित व्यापार संबंधों को मजबूत करने पर विचार कर रहा है।

नयी दिल्ली, सात मार्च भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते के जरिये शुल्क और गैर-शुल्क बाधाओं को कम करने सहित व्यापार संबंधों को मजबूत करने पर विचार कर रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अपने व्यापार साझेदारों पर जवाबी शुल्क की घोषणा करने के कुछ दिनों बाद यह बात कही गई।

ट्रंप ने अपनी 'अमेरिका फर्स्ट' नीति के तहत दो अप्रैल से कई व्यापार साझेदारों पर जवाबी शुल्क की घोषणा की, जो अमेरिका से आयात पर अधिक शुल्क लगाते हैं।

इस पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए भारत ने संकेत दिया कि वह इस मुद्दे के सौहार्दपूर्ण समाधान की उम्मीद करता है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान, दोनों पक्षों ने पारस्परिक रूप से लाभकारी, बहु-क्षेत्रीय द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर बातचीत करने की योजना की घोषणा की थी।

उन्होंने कहा कि वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल अमेरिका में थे और उन्होंने अपने समकक्षों से मुलाकात की तथा दोनों सरकारें बहु-क्षेत्रीय द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया में हैं।

जायसवाल ने कहा कि बीटीए के माध्यम से हमारा उद्देश्य माल और सेवा क्षेत्र में भारत-अमेरिका के दो-तरफा व्यापार को मजबूत करना, बाजार पहुंच बढ़ाना, शुल्क और गैर-शुल्क बाधाओं को कम करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\