देश की खबरें | कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मप्र में कंगना की फिल्म की शूटिंग का विरोध करने की चेतावनी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में कांग्रेस नेताओं ने धमकी दी कि अगर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने ट्वीट को लेकर किसानों से माफी नहीं मांगी तो अभिनेत्री को जिले में फिल्म की शूटिंग नहीं करने देंगे।

भोपाल, 11 फरवरी मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में कांग्रेस नेताओं ने धमकी दी कि अगर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने ट्वीट को लेकर किसानों से माफी नहीं मांगी तो अभिनेत्री को जिले में फिल्म की शूटिंग नहीं करने देंगे।

वहीं, भाजपा नेता और प्रदेश सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बृहस्पतिवार को इस मामले में कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चत करेगी कि शूटिंग के दौरान ‘‘बहन-बेटी’’ कंगना को कोई दिक्कत न हो।

मालूम हो कि कंगना की नई फिल्म ‘‘धाकड़’’ की बैतूल जिले के सारणी इलाके में शूटिंग चल रही है।

प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के सचिव मनोज आर्य और बैतूल जिले के चिचोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नेकराम यादव ने बुधवार को बैतूल में एक तहसीलदार को इस मामले में एक ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगर कंगना ने दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसानों के आंदोलन के खिलाफ अपनी टिप्पणी के लिए शुक्रवार शाम तक माफी नहीं मांगी तो उन्हें सारणी के इलाके में फिल्म की शूटिंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी ।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि कंगना ने किसानों को बदनाम किया है।

इस मामले में गृहमंत्री मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ को अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को फिल्म की शूटिंग में बाधा डालने से रोकना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने बैतूल पुलिस अधीक्षक से टेलीफोन पर बात की है । कानून अपना काम करेगा और उसका पालन किया जाएगा। मैं बहन-बेटी, कंगना से संपर्क करने की कोशिश कर रहा हूं। उन्हें (कंगना) किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा ।’’

उल्लेखनीय है कि ट्विटर ने हाल ही में किसानों के विरोध को लेकर कंगना के कुछ विवादास्पद ट्वीट्स डिलीट कर दिए हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने नन्हे ओमी को गोद में लिया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छू लेने वाला पल

\