देश की खबरें | कांग्रेस ने दिल्ली में नगर निगम चुनाव से पहले ‘पोल खोल यात्रा’ की शुरुआत की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने दिल्ली में नगर निगम चुनावों से पहले सोमवार को ‘पोल खोल यात्रा’ की शुरुआत की और कहा कि वह केंद्र की नरेंद्र मोदी नीत सरकार और दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के ‘खोखले वादों’ को जनता के समक्ष बेनकाब करेगी।
नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर कांग्रेस ने दिल्ली में नगर निगम चुनावों से पहले सोमवार को ‘पोल खोल यात्रा’ की शुरुआत की और कहा कि वह केंद्र की नरेंद्र मोदी नीत सरकार और दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के ‘खोखले वादों’ को जनता के समक्ष बेनकाब करेगी।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार की अगुवाई में पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा की शुरुआत की।
अनिल कुमार ने कहा, ‘‘नगर निगम में भाजपा और केजरीवाल सरकार से जनता दुखी है। उनसे पोल खोल यात्रा के दौरान सीधा संवाद करने से पता चला कि अब जनता बदलाव चाहती है, कांग्रेस की सरकार चाहती है।’’
उन्होंने बताया कि यह यात्रा दिल्ली के सभी 272 वार्डों में निकलेगी। दिल्ली के तीनों नगर निगमों के लिए अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने हैं।
अनिल कुमार ने कहा, ‘‘इस यात्रा के जरिए केंद्र और दिल्ली सरकार के झूठे वादों को बेनकाब करना है।’’
उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान दिल्ली में कोविड-19 की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी, दिल्ली में बारिश के समय जलभराव की समस्या तथा कई अन्य मुद्दों को जनता के समक्ष उठाया जाएगा।
हक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)