देश की खबरें | कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार महाराष्ट्र विधानसभा में नये नेता प्रतिपक्ष नियुक्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार को बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया गया।
मुंबई, तीन अगस्त कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार को बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने इस पद पर वडेट्टीवार के नाम की घोषणा की।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार और पार्टी के आठ विधायकों के दो जुलाई को एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद नेता प्रतिपक्ष का पद एक महीने से अधिक समय से खाली था। शिंदे सरकार के गठन के बाद अजित पवार नेता प्रतिपक्ष के पद पर 30 जून तक थे।
वडेट्टीवार को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किए जाने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार और विपक्षी नेता उन्हें विपक्ष के नेता की सीट तक ले गए।
विदर्भ क्षेत्र के चंद्रपुर जिले में ब्रह्मपुरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले वडेट्टीवार पहले भी चार महीने के लिए नेता प्रतिपक्ष के पद पर रहे थे।
मुख्यमंत्री शिंदे ने अपने संबोधन में नेता प्रतिपक्ष के नाम की घोषणा करने में कथित देरी के लिए कांग्रेस पर कटाक्ष भी किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)