देश की खबरें | पंजाब विधानसभा की समिति तिहाड़ जेल में सिख युवकों की ‘प्रताड़ना’ की जांच करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब विधानसभा दिल्ली के तिहाड़ जेल में सिख युवकों के कथित प्रताड़ना और मजदूर अधिकार कार्यकर्ता नवदीप कौर के साथ हरियाणा पुलिस द्वारा ‘‘मारपीट’’ की घटना की जांच करने के लिए एक समिति गठित करेगी।

चंडीगढ़, पांच मार्च पंजाब विधानसभा दिल्ली के तिहाड़ जेल में सिख युवकों के कथित प्रताड़ना और मजदूर अधिकार कार्यकर्ता नवदीप कौर के साथ हरियाणा पुलिस द्वारा ‘‘मारपीट’’ की घटना की जांच करने के लिए एक समिति गठित करेगी।

पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को कई विधायकों द्वारा इन मुद्दों को उठाने के बाद अध्यक्ष राणा के. पी. सिंह ने समिति गठित करने की घोषणा की।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हम एक समिति का गठन करेंगे जो सभी तथ्यों को जुटाएगी और मामले की गहराई से जांच करेगी और विधानसभा को रिपोर्ट सौंपेगी।’’

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी निर्णय का समर्थन किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इससे सहमत हूं। इस पर गौर करने के लिए सदन की समिति गठित करना जरूरी है।’’

आप विधायक कंवर संधू द्वारा मुद्दा उठाने के बाद मुख्यमंत्री ने यह जवाब दिया।

मजदूर कार्यकर्ता नवदीप कौर को पिछले महीने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने जमानत दी थी। उन पर हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में मामला दर्ज है।

कौर ने आरोप लगाए थे कि 12 जनवरी को गिरफ्तार करने के बाद हरियाणा पुलिस ने उनके साथ मारपीट की थी।

इससे पहले शून्य काल के दौरान शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी सदन में मुद्दो को उठाया और नवदीप कौर तथा उनके सहयोगी पर हरियाणा पुलिस द्वारा कथित तौर पर हमले की निंदा का प्रस्ताव लाने की मांग की।

मजीठिया ने आरोप लगाए कि तिहाड़ जेल में कुछ सिख युवकों की पिटाई हुई और कहा कि दिल्ली में जेल विभाग आप की सरकार के तहत आता है।

मजीठिया ने कहा कि दिल्ली सरकार के वकील भी युवकों की जमानत याचिकाओं का विरोध कर रहे हैं।

आप विधायक हरपाल सिंह चीमा ने आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि युवकों का उत्पीड़न दिल्ली पुलिस कर रही है, जो केंद्र सरकार के तहत आती है।

इसके बाद आप और शिअद विधायकों के बीच जोरदार बहस हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\