देश की खबरें | कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति सैम कोशी को तेलंगाना उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की सिफारिश की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने रविवार को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पी सैम कोशी को तेलंगाना उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की सिफारिश की।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने रविवार को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पी सैम कोशी को तेलंगाना उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की सिफारिश की।

कॉलेजियम ने रविवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया। कॉलेजियम में न्यायमूर्ति एस के कौल, न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत भी शामिल थे।

न्यायमूर्ति कोशी ने अपना तबादला छत्तीसगढ़ से बाहर करने की मांग की थी। उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए पांच जुलाई को कॉलेजियम ने उन्हें मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव दिया।

कॉलेजियम ने एक प्रस्ताव में कहा, ‘‘हालांकि, न्यायमूर्ति कोशी ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के अलावा किसी अन्य उच्च न्यायालय में स्थानांतरण का अनुरोध किया। न्यायमूर्ति कोशी ने स्वेच्छा से छत्तीसगढ़ से बाहर स्थानांतरण के लिए आवेदन किया।’’

प्रस्ताव में कहा गया, ‘‘इस कॉलेजियम द्वारा कल की गई सिफारिश पर पुनर्विचार करने पर कॉलेजियम यह सिफारिश करने का संकल्प लेता है कि उन्हें मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के बजाय तेलंगाना उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया जाए।’’

कॉलेजियम के प्रस्ताव में कहा गया कि वह इस बात को ध्यान में रखते हुए न्यायमूर्ति कोशी को तेलंगाना उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की सिफारिश कर रहा है कि इससे उस उच्च न्यायालय की संरचना समृद्ध होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड