देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में शीतर लहर का प्रकोप बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा शीतलहर की चपेट में हैं और पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिले के बल्लोवाल सौंखरी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 15 जनवरी पंजाब और हरियाणा शीतलहर की चपेट में हैं और पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिले के बल्लोवाल सौंखरी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

दोनों राज्यों में कई स्थानों पर घना कोहरा भी छाया रहा।

पंजाब के लुधियाना में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री कम पर एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, पटियाला में सामान्य से 3.4 डिग्री कम पर 3.2 डिग्री सेल्सियस और अमृतसर में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शीतलहर के साथ पठानकोट में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री, बठिंडा में 2.2 डिग्री, फरीदकोट में 4.4 डिग्री और गुरदासपुर में 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है।

पड़ोसी राज्य हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा, अंबाला में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री, हिसार में 2.4 डिग्री, करनाल में 3.1 डिग्री, रोहतक में 4.8 डिग्री, भिवानी में 3.7 डिग्री और सिरसा में 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\