देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में ठंड बरकरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को ठंड के हालात बरकरार रहे और इस दौरान पटियाला में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चंडीगढ़, 20 जनवरी पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को ठंड के हालात बरकरार रहे और इस दौरान पटियाला में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों पड़ोसी राज्यों में कई स्थानों पर कोहरा छाया रहा, जबकि कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर से कुछ ऊपर रहा।

मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है, जबकि लुधियाना में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 8.3 डिग्री सेल्सियस, छह डिग्री सेल्सियस, 6.8 डिग्री सेल्सियस और पांच डिग्री सेल्सियस रहा।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। पड़ोसी राज्य हरियाणा के जिले भिवानी में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अंबाला, हिसार, करनाल, नारनौल, रोहतक और सिरसा में क्रमश: आठ डिग्री सेल्सियस, 6.1 डिग्री सेल्सियस, 8.6 डिग्री सेल्सियस, छह डिग्री सेल्सियस, नौ डिग्री सेल्सियस और 7.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\