विदेश की खबरें | जलवायु सम्मेलन: ग्लासगो में दुनिया के नेताओं का किया जा रहा है स्वागत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सोमवार की सुबह नेताओं का स्वागत किया। इस 12 दिवसीय शिखर सम्मेलन के पहले दो दिनों के लिए 120 से अधिक नेता ग्लासगो आ रहे हैं।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सोमवार की सुबह नेताओं का स्वागत किया। इस 12 दिवसीय शिखर सम्मेलन के पहले दो दिनों के लिए 120 से अधिक नेता ग्लासगो आ रहे हैं।
जॉनसन ने सम्मेलन की पूर्व संध्या पर एक कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि पूर्व-औद्योगिक काल से वैश्विक तापमान को 1.5 डिग्री सेल्सियस (2.7 डिग्री फारेनहाइट) तक सीमित रखने के लक्ष्य को बनाये रखने का यह आखिरी मौका है। उन्होंने कहा, "अगर ग्लासगो में कुछ भी हासिल नहीं हो पाया तो पूरी बात विफल हो जाती है।’’
इस बीच तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगान ने सीओपी26 जलवायु सम्मेलन में भाग लेने के लिए ग्लासगो की यात्रा नहीं करने का फैसला किया।
सरकारी समाचार एजेंसी ‘अनादोलु’ ने अपनी खबर में बताया कि एर्दोगान का विमान सोमवार तड़के इस्तांबुल में उतरा। राष्ट्रपति कार्यालय ने योजनाओं में बदलाव के लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। तुर्की मीडिया की खबरों में हालांकि कहा गया है कि तुर्की के राष्ट्रपति ने सुरक्षा चिंताओं को लेकर ग्लासगो की अपनी यात्रा रद्द करने का फैसला किया है।
ग्लासगो में विश्व के 130 से अधिक नेता सोमवार और मंगलवार को महत्वपूर्ण सीओपी26 अंतरराष्ट्रीय जलवायु शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)