देश की खबरें | सीआईएसएफ जवानों ने चलाई गोली, युवक घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने गस्त के दौरान वाहन के नहीं रूकने पर गोली चला दी है। इस घटना में एक युवक घायल हो गया है।
कोरबा, 20 फरवरी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने गस्त के दौरान वाहन के नहीं रूकने पर गोली चला दी है। इस घटना में एक युवक घायल हो गया है।
कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के दीपका थाना क्षेत्र के अंतर्गत गेवरा में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की खदानों की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने एक वाहन पर गोली चला दी है। इस घटना में वाहन में सवार सालिक राम गोंड़ (32 वर्ष) घायल हो गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात सीआईएसएफ का दल गस्त पर निकला था। इस दौरान बगैर नंबर प्लेट लगे एक वाहन वहां गुजरा तब दल ने उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन वाहन नहीं रूका और वहां से तेजी से भागने लगा।
उन्होंने बताया कि सीआईएसएफ के जवानों ने वाहन को रोकने के लिए छह राउंड गोली चला दी। लेकिन इसके बावजूद वाहन सवार वाहन लेकर फरार हो गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाद में पुलिस को जानकारी मिली कि इस घटना में घायल पाली थाना क्षेत्र निवासी सालिक राम गोली लगने से घायल है तथा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)