देश की खबरें | दिल्ली हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ की महिला हेड कांस्टेबल ने गोली मारकर आत्महत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली हवाई अड्डे पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की महिला हेड कांस्टेबल ने शुक्रवार शौचालय में कथित रूप से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, सात मार्च दिल्ली हवाई अड्डे पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की महिला हेड कांस्टेबल ने शुक्रवार शौचालय में कथित रूप से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार 37 वर्षीय किरण ने सुबह आठ बजकर 44 मिनट पर अपनी सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। महिला हेड कांस्टेबल अपनी ड्यूटी पर तैनात थीं।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से कोई पत्र बरामद नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया कि किरण ने हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 स्थित शौचालय में अपनी सर्विस पिस्तौल से आत्महत्या की।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया और साक्ष्य जुटाए।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया है।
अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)