विदेश की खबरें | नेपाल को कोविड-19 टीकों की पांच लाख खुराकें देगा चीन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन ने नेपाल को कोविड-19 टीकों की पहली खेप भेजी तथा उसके अधिकारियों ने शनिवार को यहां कहा कि नेपाल को अनुदान के तौर पर टीकों की 5,00,000 खुराकें भेजी जाएंगी।

काठमांडू, छह फरवरी चीन ने नेपाल को कोविड-19 टीकों की पहली खेप भेजी तथा उसके अधिकारियों ने शनिवार को यहां कहा कि नेपाल को अनुदान के तौर पर टीकों की 5,00,000 खुराकें भेजी जाएंगी।

नेपाल के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया कि चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने अपने नेपाली समकक्ष प्रदीप ग्यावली के साथ शुक्रवार शाम को फोन पर बात की और आश्वासन दिया कि टीका सहयोग में चीन नेपाल को प्राथमिकता देगा।

इसमें बताया गया कि वांग ने घोषणा की कि चीन अनुदान के आधार पर नेपाल को कोविड-19 टीकों की 5,00,000 खुराकें देगा।

चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ की एक रिपोर्ट के मुताबिक ग्यावली के साथ बातचीत में वांग ने कहा कि नेपाल को कोविड-19 टीकों की तत्काल आवश्यकता है जिसे चीन महत्वपूर्ण मानता है और उसने सहायता के रूप में टीकों की पहली खेप उसे देने का फैसला लिया है।

काठमांडू में चीन के दूतावास की ओर से हाल में कहा गया था कि चीन नेपाल को टीकों की 300,000 खुराकें देगा जिससे नेपाल के 1,50,000 लोग लाभान्वित हो सकते हैं।

‘माए रिपब्लिका’ पोर्टल के मुताबिक दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच हुई बातचीत में चीन ने नेपाल को 500,000 खुराकें देने का फैसला किया।

चीन के इस फैसले को बीजिंग की टीका कूटनीति के प्रयासों के रूप में देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि 22 जनवरी को भारत ने नेपाल को कोविड-19 की दस लाख खुराकें भेंट की थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने नन्हे ओमी को गोद में लिया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छू लेने वाला पल

\