विदेश की खबरें | चीन ने लैटिन अमेरिका के ऊपर देखे गए गुब्बारे को अपना बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन ने सोमवार को स्वीकार किया कि लैटिन अमेरिका के ऊपर कई दिनों तक उड़ता देखा गया विशाल गुब्बारा उसका है।

बीजिंग, छह फरवरी चीन ने सोमवार को स्वीकार किया कि लैटिन अमेरिका के ऊपर कई दिनों तक उड़ता देखा गया विशाल गुब्बारा उसका है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अमेरिकी सेना ने एक संदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराया था जो कई दिनों तक अमेरिकी महाद्वीप के ऊपर उड़ता रहा था।

कोलंबियाई वायुसेना और कोस्टा रिका के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण, दोनों ने पुष्टि की कि अमेरिका में दिखे सफेद गुब्बारे जैसा ही एक गुब्बारा पिछले सप्ताह उनके हवाई क्षेत्र में भी दिखा था, हालांकि उन्होंने इसे चीनी गुब्बारा नहीं बताया है।

ऐसा पहली बार है जब चीन ने स्वीकार किया है कि लैटिन अमेरिका के दो देशों के ऊपर उड़ने वाले गुब्बारे उसके थे।

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने गुब्बारों के संबंध में सवाल करने पर पत्रकारों से कहा, ‘‘लैटिन अमेरिका के ऊपर उड़ रहे गुब्बारों के बारे में यह सत्यापित हुआ है कि वह चीन के मानवरहित वायुयान हैं, वे असैन्य प्रकृति के हैं और उनका उपयोग उड़ान के परीक्षण के लिए हुआ था।’’

चीन ने जासूसी करने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि वे (गुब्बारे) मौसम की निगरानी कर रहे थे।

इस घटना को लेकर वाशिंगटन और बीजिंग (अमेरिका और चीन) के बीच कूटनीतिक गतिरोध शुरू हो गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\