विदेश की खबरें | चीन ने कनाडा की कार्रवाई के जवाब में उसके राजनयिक को निष्कासित करने की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बीजिंग, नौ मई (एपी) कनाडा के एक सांसद और उसके परिवार को कथित रूप से धमकाने के मामले में उस देश के चीनी वाणिज्य दूतावास के एक अधिकारी को देश छोड़कर जाने के आदेश के जवाब में चीन ने एक कनाडाई राजनयिक को निष्कासित करने की घोषणा की है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग, नौ मई (एपी) कनाडा के एक सांसद और उसके परिवार को कथित रूप से धमकाने के मामले में उस देश के चीनी वाणिज्य दूतावास के एक अधिकारी को देश छोड़कर जाने के आदेश के जवाब में चीन ने एक कनाडाई राजनयिक को निष्कासित करने की घोषणा की है।

चीन के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि वह कनाडा के ‘‘विवेकहीन कदम’’ का कड़ा विरोध करता है और उसके जवाब में चीन समान कार्रवाई कर रहा है।

उसने कहा कि शंघाई में पदस्थ कनाडाई राजनयिक को 13 मई तक देश छोड़ने को कहा गया है। यह भी कहा गया है कि ‘‘चीन जवाब में आगे और कदम उठाने का अधिकार सुरक्षित रखता है’’।

इससे पहले कनाडा ने मंगलवार को कहा था कि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सरकार एक चीनी राजनयिक को निष्कासित कर रही है जिन पर कनाडा की जासूसी एजेंसी ने हांगकांग में एक विपक्षी सांसद और उसके परिवार के सदस्यों को धमकाने की साजिश में शामिल रहने का आरोप लगाया है।

कनाडा में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि टोरंटो में पदस्थ राजनयिक झाओ वी के पास देश छोड़ने के लिए पांच दिन हैं।

एपी वैभव मनीषा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने नन्हे ओमी को गोद में लिया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छू लेने वाला पल

\