देश की खबरें | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय खोलने की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को आजमगढ़ के दौरे के दौरान हरिहरपुर गांव पहुंचे और हरिहरपुर घराने को समर्पित एक संगीत महाविद्यालय स्थापित कराने की घोषणा की।

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश), चार अगस्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को आजमगढ़ के दौरे के दौरान हरिहरपुर गांव पहुंचे और हरिहरपुर घराने को समर्पित एक संगीत महाविद्यालय स्थापित कराने की घोषणा की।

योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ में 143 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 50 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करके जनसभा को संबोधित करने के बाद संगीत घराने हरिहरपुर पहुंचे।

अपने इस संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों द्वारा स्वागत गीत के साथ-साथ अन्य प्रस्तुतियों का भी आनंद लिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने संगीत घराने के लोगों से बातचीत की और उनकी मांगों को सुना।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हरिहरपुर घराने के लोगों ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी कला को जीवंत रखा। इसी को अपने अतीत के साथ जुड़ना और उसे और भी अधिक आगे बढ़ाना कहते हैं।

उन्होंने कहा, "हरिहरपुर घराने ने देश को संगीत के क्षेत्र में नयी ऊंचाइयां दी हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि यह घराना हमारे उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में है। आप यहां पर कजरी महोत्सव का आयोजन करते हैं, अब तक आपको सरकारी अनुदान नहीं मिलता था। अब प्रतिवर्ष आपके आयोजन के साथ सरकारी आयोजन जुड़ेगा और सरकार इसमें सहयोग करेगी।"

उन्होंने कहा कि हरिहरपुर गांव में हरिहरपुर संगीत घराने को समर्पित एक संगीत महाविद्यालय की स्थापना की जाएगी। यह महाविद्यालय भातखंडे विश्वविद्यालय से संबद्ध होगा। हरिहरपुर संगीत घराना इस महाविद्यालय के संचालन में सहयोग करे।

हरिहरपुर संगीत घराने के अजय मिश्रा ने कहा कि लंबे समय तक उपेक्षित रहने के बाद अब उन्हें खुशी है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके घराने में आए और आश्वासन दिया कि हरिहरपुर घराने की जो भी जरूरतें होंगी, उन्हें पूरा किया जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match M Chinnaswamy Stadium Pitch Report: बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट

Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz 3rd T20 Match Preview: तीसरे मुकाबले में पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Delhi DOE Result 2026 Declared: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने जारी किए कक्षा 6, 7 और 8 के वार्षिक परीक्षा परिणाम; edudel.nic.in पर ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Key Players To Watch Out: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें