देश की खबरें | मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से कहा : देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में कर्नाटक शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में कर्नाटक शामिल है जहां यह दर 3.6 फीसदी है। यह बात शनिवार को मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कही।

बेंगलुरू, 20 फरवरी देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में कर्नाटक शामिल है जहां यह दर 3.6 फीसदी है। यह बात शनिवार को मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कही।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि ऊपरी भद्रा परियोजना और ऊपरी कृष्णा परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित की जाए।

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में नीति आयोग की डिजिटल बैठक में उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बावजूद राज्य के सभी वित्तीय संकेतकों को कर्नाटक वित्तीय जवाबदेही अधिनियम, 2002 के दायरे में रखा गया है।

सीएमओ ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री को औद्योगिक विकास के लिए राज्य द्वारा उठाए गए कदमों से अवगत कराया गया।’’ मुख्यमंत्री ने कृषकों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न पहल की भी जानकारी दी।

येदियुरप्पा ने कहा कि राज्य सरकार नीति आयोग के 49 महात्वाकांक्षी संकेतकों का पालन करेगी ताकि 114 पिछड़े तालुका की प्रगति पर नजर रखी जा सके।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 3409 अस्पतालों का पंजीकरण किया गया है जो देश में सर्वाधिक है।’’

केंद्र से आग्रह किया गया कि वह सभी सरकारी कार्यालयों में नेटवर्क कनेक्टिविटी मुहैया कराने के लिए ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क की खातिर 4300 करोड़ रुपये मुहैया कराए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\