खेल की खबरें | शतरंज ऑनलाइन खेल नहीं रहेगा, स्थिति सामान्य होने पर प्रतियोगिताएं शुरू होंगी : फिडे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी के दौरान शतरंज की ऑनलाइन प्रतियोगिताएं होती रही लेकिन फिडे के अधिकारी इमिल सुतोवस्की का मानना है कि यह ऑनलाइन खेल नहीं रहेगा और विश्व भर में स्थिति सुधरने पर आम प्रतियोगिताएं शुरू हो जाएंगी।

चेन्नई, 21 जून कोविड-19 महामारी के दौरान शतरंज की ऑनलाइन प्रतियोगिताएं होती रही लेकिन फिडे के अधिकारी इमिल सुतोवस्की का मानना है कि यह ऑनलाइन खेल नहीं रहेगा और विश्व भर में स्थिति सुधरने पर आम प्रतियोगिताएं शुरू हो जाएंगी।

विश्व शतरंज की सर्वोच्च संस्था फिडे के महानिदेशक और स्वयं ग्रैंडमास्टर सुतोवस्की ने रविवार को कहा, ‘‘एक बार स्थिति बेहतर होने के बाद हम जरूरी ऐहतियात बरतते हुए बोर्ड टूर्नामेंटों के आयोजन पर विचार करेंगे।’’

यह भी पढ़े | शेल्डन कॉट्रेल ने इस युवा भारतीय खिलाड़ी को बताया सबसे खरतनाक बल्लेबाज.

सुतोवस्की ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस संकट के कारण सभी गतिविधियां ठप्प पड़ गयी। सभी प्रतियोगिताएं रोक दी गयी। बैठकर इंतजार करना सबसे बड़ी गलती होगी। शतरंज आनलाइन खेला जा सकता है और उसे इसका फायदा उठाना चाहिए। हमें अधिक से अधिक लोगों को शतरंज से जोड़ना चाहिए। ’’

उन्होंने महाराष्ट्र शतरंज संघ और अखिल भारतीय शतरंज महासंघ द्वारा आयोजित वेबीनार में कहा, ‘‘ऑनलाइन शतरंज पसंद किया जा रहा है। हमें उचित तरीके से संतुलन स्थापित करना होगा ताकि यह ऑनलाइन खेल ही न बना रहे। हमें इस संकट के बाद खेल की वापसी के लिये उचित रणनीति बनानी होगी। ’’

यह भी पढ़े | डेविड वार्नर ने कहा- भारत के खिलाफ बिना दर्शकों के खेलना अजीब सा होगा.

इस वेबीनार में पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने भी हिस्सा लिया।

सुतोवस्की ने कहा कि शतरंज को आगे बढ़ाने में भारत की भूमिका महत्वपूर्ण है और इस खेल को स्कूल स्तर पर लोकप्रिय बनाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘वह आनंद थे जिन्होंने भारत को विश्व मानचित्र पर जगह दिलायी। उससे पहले तक हम भारत को शतरंज के क्षेत्र में बड़ा देश नहीं मानते थे। अब भारत शतरंज की महाशक्तियों में एक है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\