खेल की खबरें | बुंदेसलीगा में चैंपियन्स लीग क्वालीफिकेशन की दौड़ तेज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. फ्राइबर्ग ने जापान के मिडफील्डर रित्सु डोएन के गोल की बदौलत कोलोन को 1-0 से हराया और गोल अंतर के आधार पर यूनियन बर्लिन के पीछे चौथे स्थान पर चल रहा है।

फ्राइबर्ग ने जापान के मिडफील्डर रित्सु डोएन के गोल की बदौलत कोलोन को 1-0 से हराया और गोल अंतर के आधार पर यूनियन बर्लिन के पीछे चौथे स्थान पर चल रहा है।

लेपजिग ने भी क्रिस्टोफर एननुंकु के पहले हाफ में दागे गोल से होफेनहीम को 1-0 से हराया और वह यूनियन और फ्राइबर्ग दोनों से दो अंक पीछे चौथे स्थान पर है।

यूनियन को घरेलू सरजमीं पर लगातार 21वें मैच में हार का सामना नहीं करना पड़ा जो क्लब का रिकॉर्ड है। लीवरकुसेन भी सभी प्रतियोगिताओं में पिछले 14 मुकाबले नहीं हारा है।

शाल्के ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए वर्डर ब्रेमेन को 2-1 से हराया जबकि स्टुटगार्ट ने बोरूसिया मोनशेंग्लाबाख को इसी अंतर से शिकस्त दी।

बोचुम ने अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहे बोरूसिया डोर्टमंड से 1-1 से ड्रॉ खेला जबकि एंट्रैक्ट फ्रेंकफर्ट और ऑग्सबर्ग का मुकाबला भी 1-1 से बराबर रहा।

एपी सुधीर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\