देश की खबरें | चंपावत विधानसभा उपचुनाव, लगभग 64 फीसदी मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के चंपावत विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार को करीब 64 फीसदी मतदान हुआ जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी के बीच सीधा मुकाबला है ।

देहरादून, 31 मई उत्तराखंड के चंपावत विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार को करीब 64 फीसदी मतदान हुआ जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी के बीच सीधा मुकाबला है ।

चंपावत जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, चंपावत विधानसभा सीट पर कुल 151 मतदान केद्रों में प्रातः सात बजे से शाम पांच बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ और इस दौरान करीब 64 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया । प्रदेश के कुमांउ क्षेत्र में स्थित चंपावत विधानसभा क्षेत्र में कुल 96,213 मतदाता हैं ।

मतदान के पश्चात मतदान पार्टियों द्वारा गौरल चौड़ मैदान परिसर में बनाए गए संग्रहण केंद्र में मशीनें जमा कराई गईं जिन्हें मतगणना होने तक स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा । मतगणना तीन जून को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा ।

मतदान शुरू होते ही मतदाताओं की लंबी कतारें मतदान केंद्रों के बाहर देखी गयी । स्वयं मुख्यमंत्री भी बनबसा के कई मतदान केंद्रों पर पहुंचे जहां उन्हें देखते ही युवाओं में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गयी ।

फरवरी में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 70 में से 47 सीटें जीतकर प्रदेश में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने का इतिहास रचा लेकिन जीत की अगुवाई करने वाले धामी स्वयं खटीमा से हार गए ।

'उत्तराखंड फिर मांगे, मोदी—धामी की सरकार' के नारे पर विधानसभा चुनाव लडने वाली भाजपा ने एक बार फिर धामी को ही मुख्यमंत्री बनाया । हांलांकि, उन्हें मुख्यमंत्री बने रहने के लिए शपथ ग्रहण करने से छह माह के भीतर विधायक बनना जरूरी है जिसके लिए चंपावत में उपचुनाव हो रहा है ।

धामी ने 23 मार्च को दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी ।धामी के उपचुनाव लडने का रास्ता साफ करने के लिए कैलाश गहतोड़ी ने 21 अप्रैल को अपनी विधानसभा सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match M Chinnaswamy Stadium Pitch Report: बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट

Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz 3rd T20 Match Preview: तीसरे मुकाबले में पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Delhi DOE Result 2026 Declared: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने जारी किए कक्षा 6, 7 और 8 के वार्षिक परीक्षा परिणाम; edudel.nic.in पर ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Key Players To Watch Out: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें