देश की खबरें | फर्जी मामले लिखने के आरोपी 35 पुलिसकर्मियों के खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मथुरा जिले में एक दलित परिवार के सदस्यों के खिलाफ कथित तौर पर झूठे मामले दर्ज करने के लिए 35 पुलिसकर्मियों के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं।

प्रयागराज, 14 सितंबर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मथुरा जिले में एक दलित परिवार के सदस्यों के खिलाफ कथित तौर पर झूठे मामले दर्ज करने के लिए 35 पुलिसकर्मियों के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं।

न्यायमूर्ति सुनीत कुमार और न्यायमूर्ति सैयद वाइज मियां की पीठ ने सुमित कुमार और पुनीत कुमार द्वारा दायर एक रिट याचिका पर यह आदेश पारित किया। याचिकाकर्ताओं ने फिरोजाबाद के रसूलपुर थाने में 24 मार्च, 2022 को दर्ज प्राथमिकी रद्द करने और इस मामले की जांच सीबीआई से कराने का अनुरोध किया था।

याचिका में आरोप है कि मथुरा जिले के पुलिस अधिकारियों ने याचिकाकर्ताओं के खिलाफ ढेरों फर्जी और झूठे मामले दर्ज किए हैं जिससे वे पूर्व के मामलों में समझौता करने के लिए उन पर दबाव बना सकें।

छह सितंबर को पारित आदेश में अदालत ने कहा, ‘‘यह प्रत्यक्ष है कि मथुरा जिला के पुलिसकर्मी याचिकाकर्ता के परिजनों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने में कामयाब रहे जिसे राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग और अनुसूचित जाति आयोग द्वारा संज्ञान में लिया गया।’’

उल्लेखनीय है कि प्रेम सिंह नाम के एक व्यक्ति ने एक दूसरे व्यक्ति के साथ मिलकर चार अक्टूबर, 2013 को पुनीत कुमार को जान से मारने का प्रयास किया। इस घटना के बारे में पुनीत की मां माया देवी ने पुलिस को शिकायत की।

पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय पुनीत के भाई सुमित कुमार के खिलाफ झूठा मुकदमा लिख दिया।

इसके बाद, माया देवी ने अदालत का रुख किया जिसके आदेश पर चार अक्टूबर, 2013 की घटना का एफआईआर मथुरा के हाईवे पुलिस थाना में दर्ज किया गया। हालांकि इसी थाने की पुलिस ने आरोपी के साथ मिलीभगत कर याचिकाकर्ताओं और उनकी मां के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504, 506, 452, 354 के तहत झूठा मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस के इस आचरण से व्यथित होकर माया देवी ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से संपर्क किया और आयोग के निर्देश पर हाईवे थाना के एसएचओ सुरेंद्र सिंह यादव और उप निरीक्षक नेत्रपाल सिंह के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया।

आरोप है कि 10 जनवरी, 2018 को पुलिस की एसओजी टीम ने पुनीत कुमार और एक आटो ड्राइवर को हिरासत में ले लिया और बाद में उन्हें छोड़ दिया। याचिकाकर्ताओं ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, लखनऊ से संपर्क किया और आयोग ने विशेष जांच प्रकोष्ठ को जांच का आदेश दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक (विशेष जांच) प्रेम सिंह ने छह सितंबर, 2021 को जांच रिपोर्ट पेश की जिसमें नामजद पुलिसकर्मियों को प्रथम दृष्टया पुनीत कुमार को अवैध रूप से हिरासत में लेने, उन्हें झूठे मामलों में फंसाने और फर्जी आरोप पत्र दाखिल करने में लिप्त पाया गया।

अदालत ने उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव (गृह) को अपराध संख्या 108/2022 की जांच सीबीआई को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया और जांच एजेंसी को मामला दर्ज कर जांच करने के लिये कहा।

अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख नौ नवंबर, 2022 तय करते हुए सीबीआई को इस मामले में जांच की प्रगति से अदालत को अवगत कराने को कहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू