देश की खबरें | सीबीआई ने 25-30 बच्चों का यौन शोषण कर वीडियो बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीबीआई ने कथित तौर पर 25-30 बच्चों का यौन शोषण करके उनके वीडियो डार्क वेब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भारतीयों तथा विदेशियों को बेचने के लिये गोवा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 20 जुलाई सीबीआई ने कथित तौर पर 25-30 बच्चों का यौन शोषण करके उनके वीडियो डार्क वेब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भारतीयों तथा विदेशियों को बेचने के लिये गोवा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सीबीआई को चित्रकूट में रहने वाले और उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग में इंजीनियर एक कथित बाल सैक्स प्रेमी के खिलाफ जांच के दौरान उसकी गतिविधियों के बारे में सुराग मिला। इसके बाद 22 जून, 2020 को एजेंसी ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पिछले एक साल में, सीबीआई ने गोवा में रहने वाले कथित बाल सैक्स प्रेमी के शिकार लोगों की तलाश की। मामले की जांच संवेदनशील चरण में होने के चलते उनके नाम उजागर नहीं किये गए। एजेंसी ने 25 पीड़ितों की पहचान की है, जिनमें से कुछ अब व्यस्क हो गए हैं।

एजेंसी ने कहा कि कुछ पीड़ित इस तरह के मामले से जुड़ी सामाजिक वर्जनाओं के कारण आगे आने को तैयार नहीं थे।

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी ने कहा कि आरोपी को गोवा में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामलों के लिए एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

जोशी ने कहा, ''आरोप है कि आरोपी गोवा और महाराष्ट्र में बच्चों के यौन शोषण में शामिल था और उसने अपने मोबाइल फोन, डिजिटल कैमरा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों आदि का उपयोग करके इन कृत्यों को रिकॉर्ड भी किया।''

उन्होंने बताया कि उसने अन्य डार्क वेब का उपयोग करके बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसएएम) वाली इन तस्वीरों और फिल्मों का कथित रूप से भारतीयों और विदेशियों के साथ व्यापार किया और साझा किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने नन्हे ओमी को गोद में लिया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल छू लेने वाला पल

\