देश की खबरें | पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा और नौ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नाहरपुरा कलां गांव में मेव समुदाय को बेदखल करने की धमकी देने के आरोप और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की मंशा से लोगों को कथित रूप से उकसाने के लिये पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा और अन्य लोगों के खिलाफ अधिवक्ता आस मोहम्मद खान की ओर से एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी

नाहरपुरा कलां गांव में मेव समुदाय को बेदखल करने की धमकी देने के आरोप और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की मंशा से लोगों को कथित रूप से उकसाने के लिये पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा और अन्य लोगों के खिलाफ अधिवक्ता आस मोहम्मद खान की ओर से एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी

शिकायत के अनुसार आहूजा ने बहादुरपुर में 25 जुलाई को ताकत दिखाने के लिये एक बड़ा जनसमूह एकत्रित करने की घोषणा की थी।

अलवर की पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने संवाददाताओं को बताया कि ‘‘शिकायत के आधार पर ज्ञानदेव आहूजा और अन्य के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया है। हमारा प्रयास रहेगा कि कानून व्यवस्था व्यवस्थित रहे। ’’

वहीं आहूजा ने आरोप लगाा कि राजनीतिक निर्देशानुसार कार्रवाही की गई है और जनता इसका जवाब देगी।

आहूजा ने कहा, ‘‘ मुझे मामला दर्ज किये जाने चिंता नहीं है। मेरे ऊपर किसी प्रकार का कमीशन लेने का आरोप नहीं है ना ही किसी महिला ने कोई शिकायत दी है। मैंने पूरी जिंदगी ईमानदारी के साथ बिताई है। मेरे खिलाफ झूठे बनाये गये आरोपो का जवाब जनता मुख्यमंत्री और उनके निर्देशानुसार काम कर रहे अधिकारियों को देगी। ’’

उल्लेखनीय है कि रामगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में 29 जून को एक नाबालिग के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर सामुहिक दुष्कर्म किया था। तीन दिन बाद पीडि़ता ने हिम्मत दिखाते हुए घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया।

पुलिस ने बताया कि पीडि़ता पशुओं को जब चारा डालने गई थी उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले आजाद खान, जफर खान और वसीम खान ने उसे खेत में ले जाकर उसके साथ कथित सामुहिक दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक आरोपी अब भी फरार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई