देश की खबरें | नासिक में कार एक घर से जा टकराई, छह लोगों की मौत; एक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक कार सड़क किनारे स्थित एक मकान से जा टकराई, जिससे कार सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नासिक, पांच जून महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक कार सड़क किनारे स्थित एक मकान से जा टकराई, जिससे कार सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कलवान तालुका के कोल्हापुर फाटा में बुधवार रात करीब 10 बजे हुई इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों में दो नाबालिग भी शामिल हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘सताना के नामपुर का एक परिवार नासिक में एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। उसी दौरान कार के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार नासिक-कलवान रोड पर एक बंगले से जा टकराई।’’

उन्होंने बताया कि एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके एक रिश्तेदार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

दुर्घटना में मौके पर ही जिन लोगों की मौत हो गई उनकी पहचान शैला वसंत भदान (62), उनकी बेटी माधवी मेटकर (32) और नातिन त्रिवेणी मेटकर (4), उनकी रिश्तेदार सरला भालचंद्र भदान (50), कार चालक खालिक महमूद पठान (50) के रूप में हुई।

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुईं मेटकर के 12 वर्षीय बेटे की अस्पताल में भर्ती होने के बाद मौत हो गई और उनके रिश्तेदार भालचंद्र भदान (52) भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

कलवान थाने में मामला दर्ज कर लिया गया और मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Wellington Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; '48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलें वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट'

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\