जरुरी जानकारी | केनरा बैंक ने सावधि जमा पर ब्याज दरें बढ़ायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने मंगलवार को विभिन्न परिपक्वता अवधि वाली सावधि जमाओं पर ब्याज दरें चौथाई प्रतिशत तक बढ़ा दी।

नयी दिल्ली, एक मार्च सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने मंगलवार को विभिन्न परिपक्वता अवधि वाली सावधि जमाओं पर ब्याज दरें चौथाई प्रतिशत तक बढ़ा दी।

केनरा बैंक ने एक बयान में कहा कि संशोधित दरें एक मार्च, 2022 से प्रभावी हैं।

इसमें कहा गया है कि एक साल की अवधि के लिए सावधि जमा की ब्याज दर को बढ़ाकर 5.1 प्रतिशत कर दिया गया है जबकि एक-दो साल के लिए सावधि जमा पर इसे 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.15 प्रतिशत कर दिया गया है।

बयान में कहा गया है कि 2-3 साल की सावधि जमा पर ब्याज दर 5.20 प्रतिशत और 3-5 साल के लिए जमा पर ब्याज दर 5.45 प्रतिशत कर दी गई है जो पहले 5.25 प्रतिशत थी।

इसमें कहा गया है कि 5-10 साल की सावधि जमा पर अधिकतम 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर ब्याज दर को 5.5 प्रतिशत कर दिया गया है।

वरिष्ठ नागरिकों को सभी अवधि की मियादी जमाओं पर 0.50 प्रतिशत यानी आधा प्रतिशत अधिक ब्याज मिलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\