जरुरी जानकारी | सीएआई ने कम उपज के कारण कपास उत्पादन अनुमान को घटाकर 295.30 लाख गांठ किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय कपास संघ (सीएआई) ने कम उपज की वजह से 2024-25 सत्र के लिए अपने कुल उत्पादन अनुमान को घटाकर 295.30 लाख गांठ कर दिया है।
मुंबई, 11 मार्च भारतीय कपास संघ (सीएआई) ने कम उपज की वजह से 2024-25 सत्र के लिए अपने कुल उत्पादन अनुमान को घटाकर 295.30 लाख गांठ कर दिया है।
सीएआई के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023-24 के पूर्ववर्ती मौसम के दौरान, कपास का उत्पादन 327.45 लाख गांठ का हुआ था।
फरवरी-अंत 2025 तक कुल कपास की आपूर्ति 275.76 लाख गांठ रहने का अनुमान है, जिसमें 223.57 लाख नये तैयार किये गये गांठ, आयात किये गये 22 लाख गांठ और सत्र की शुरुआत में पिछले साल का बचा 30.19 लाख गांठ का अनुमानित स्टॉक शामिल है।
इसके अलावा, सीएआई ने फरवरी-अंत 2025 तक 142 लाख गांठ कपास की खपत का अनुमान लगाया है, जबकि निर्यात नौ लाख गांठ रहने का अनुमान है।
वर्तमान सत्र के लिए सीएआई द्वारा अनुमानित कपास आयात पिछले वर्ष की तुलना में 14.80 लाख गांठ अधिक रहने का अनुमान है।
इस बीच, सीएआई ने अपने घरेलू खपत के अनुमान को 315 लाख गांठ पर बनाए रखा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)