जरुरी जानकारी | बीएसईएस वितरण कंपनियों ने अरावली पावर कॉरपोरेशन को 400 करोड़ रुपये बकाये का भुगतान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की बिजली वितरण कंपनी बीएसईएस राजधानी पावर और बीएसईएस यमुना पावर ने सोमवार को अरावली कॉरपोरेशन प्राइवेट लि. को करीब 400 करोड़ रुपये का भुगतान किया। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 जनवरी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की बिजली वितरण कंपनी बीएसईएस राजधानी पावर और बीएसईएस यमुना पावर ने सोमवार को अरावली कॉरपोरेशन प्राइवेट लि. को करीब 400 करोड़ रुपये का भुगतान किया। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान के अनुसार बीएसईएस राजधानी पावर और बीएसईएस यमुना पावर ने अरावली पावर कॉरपोरेशन प्राइवेट लि. (एपीसीपीएल) के साथ मामले को सुलझा लिया है और मांग के अनुसार क्रमश: 352.27 करोड़ रुपये और 47.34 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है।

बयान में कहा गया है कि बीएसईएस वितरण कंपनियां दिल्ली मे 46 लाख ग्राहकों को भरोसेमंद और निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

ये दोनों वितरण कंपनियां रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लि. और दिल्ली सरकार की संयुक्त उद्यम है। वहीं एपीसीपीएल सार्वजनिक क्षेत्र की एनटीपीसी की कंपनी है।

पिछले सप्ताह, एनटीपीसी ने बकाये का भुगतान नहीं होने को लेकर छह राज्यों एवं दो केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस दिया था।

एनटीपीसी ने साफ किया था कि अगर बकाये का भुगतान नहीं किया जाता है, वह बिजली आपूर्ति बंद करने या उस पर अंकुश लगाने के लिये बाध्य होगी।

जिन राज्यों को नोटिस दिये गये, उनमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, सिक्किम और तेलंगाना शामिल हैं। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेशों में जम्मू कश्मीर और पुडुचेरी को नोटिस दिये गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match M Chinnaswamy Stadium Pitch Report: बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट

Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz 3rd T20 Match Preview: तीसरे मुकाबले में पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Delhi DOE Result 2026 Declared: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने जारी किए कक्षा 6, 7 और 8 के वार्षिक परीक्षा परिणाम; edudel.nic.in पर ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Key Players To Watch Out: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें