जरुरी जानकारी | बीएसई ने छोटे उद्यमों के विकास को बढ़ावा देने के लिए गोवा सरकार के साथ समझौता किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख शेयर बाजार बीएसई ने शुक्रवार को कहा कि उसने गोवा में एसएमई (लघु मध्यम उद्यम) के विकास के लिए राज्य सरकार के साथ समझौता किया है।
नयी दिल्ली, छह जनवरी प्रमुख शेयर बाजार बीएसई ने शुक्रवार को कहा कि उसने गोवा में एसएमई (लघु मध्यम उद्यम) के विकास के लिए राज्य सरकार के साथ समझौता किया है।
बीएसई, गोवा सरकार के सहयोग से राज्य में एसएमई के बीच शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होने के लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करेगा। बीएसई इक्विटी निवेश के माध्यम से पूंजी जुटाने के कुशल तरीकों पर भी उनका मार्गदर्शन करेगा।
शेयर बाजार ने एक बयान में कहा कि इस संबंध में, बीएसई ने गोवा सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
इसके अलावा, बीएसई जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों को प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण को लेकर सहायता भी प्रदान करेगा और मंच पर पंजीकरण/सूचीकरण के संबंध में एसएमई को सुविधायें उपलब्ध करायेगा।
बीएसई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुंदररमन राममूर्ति ने कहा, ‘‘गोवा सरकार के साथ यह गठबंधन छोटे-मध्यम उद्यमों के लिए ढेर सारे अवसर खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)