विदेश की खबरें | ब्रिटेन कोविड संबंधी पाबंदी सूची से सभी देशों को करेगा बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन सरकार ने घोषणा की है कि सोमवार से वह अपनी कोविड-19 पाबंदी लाल सूची से बाकी सात देशों को बाहर कर देगा और कोविड-19 के उभरते वैरिएंट के खतरे को देखते हुए हर तीन सप्ताह में इस सूची की समीक्षा की जाएगी तथा उसमें संशोधन किया जाएगा।

लंदन, 28 अक्टूबर ब्रिटेन सरकार ने घोषणा की है कि सोमवार से वह अपनी कोविड-19 पाबंदी लाल सूची से बाकी सात देशों को बाहर कर देगा और कोविड-19 के उभरते वैरिएंट के खतरे को देखते हुए हर तीन सप्ताह में इस सूची की समीक्षा की जाएगी तथा उसमें संशोधन किया जाएगा।

सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि सोमवार सुबह चार बजे से ब्रिटेन की कोविड-19 पाबंदी लाल सूची से बाकी सात देश- कोलंबिया, डोमनिक रिपब्लिक, इक्वाडोर, हैती, पनामा, पेरू और वेनेजुएला बाहर कर दिये जाएंगे।

यह लाल सूची समाप्त नहीं की गयी है और हर तीसरे सप्ताह उसकी समीक्षा की जाएगी तथा कोविड के नये वैरिएंट के खतरे की स्थिति में नयी पाबंदियां लगायी जा सकती हैं।

परिवहन विभाग ने कहा कि डेल्टा अब दुनिया भर में अधिकतर देशों में अधिकता से पाया जाने वाला वैरिएंट है जिसका मतलब है कि ब्रिटेन में प्रवेश कर रहे ज्ञात वैरिएंट का खतरा घट गया है।

परिवहन मंत्री ग्रांट शेप्प्स ने कहा, ‘‘ यह अंतरराष्ट्रीय यात्रा की सही दिशा में एक अगला कदम है तथा यात्रियों, कारोबार जगत एवं यात्रा क्षेत्र के लिए अच्छी खबर है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ चाहे परिवार के सदस्यों से पुनर्मिलन हो या कारोबारों के लिए व्यापार को सुगम बनाना हो, घरेलू स्तर पर एवं अन्य देशों में टीके की सफलता ने हमें इस पड़ाव पर पहुंचाया है। लेकिन हमें बिल्कुल आत्मसंतुष्ट नहीं होना है और जरूरत पड़ने पर तुरंत हरकत में आना होगा एवं इतने प्रयासों के बाद जिस फायदेमंद स्थिति में पहुंचे हैं, उसको बचाना होगा। ’’

इस माह के प्रारंभ में पूर्ण रूप से टीकाकरण करा चुके यात्रियों के लिए भारत और ब्रिटेन के बीच यात्रा नियमनों में ढील दी गयी तथा जिन लोगों ने कोविशील्ड की दोनों खुराक ले ली है उन्हें ब्रिटेन आने पर घोषित स्थानों पर स्व पृथकवास में रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

केवल उन देशों से आने वाले लोगों को सरकार द्वारा स्वीकृत स्थलों पर अब दस दिनों तक पृथक-वास में रहना अनिवार्य है, जिनके नाम लाल सूची में हैं। अद्यतन नियमों के अनुसार ब्रिटेन द्वारा मान्यता प्रापत टीके लेने वाले यात्रियों को समान अंतरराष्ट्रीय यात्रा नियमों का पालन करना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Preview: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में आज नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, कैबिनेट ने डीए में 2 फीसदी बढ़ोतरी को दी मंजूरी, जानें सैलरी में कितना होगा इजाफा

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट