देश की खबरें | ब्रह्मकुमारी संस्थान की प्रमुख दादी ह्रदयमोहिनी का निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की प्रमुख राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी का बृहस्पतिवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 93 वर्ष की थी। उनका अंतिम संस्कार 13 मार्च को किया जाएगा।
जयपुर, 11 मार्च प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की प्रमुख राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी का बृहस्पतिवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 93 वर्ष की थी। उनका अंतिम संस्कार 13 मार्च को किया जाएगा।
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित तमाम नेताओं ने दादी ह्रदयमोहिनी के निधन पर शोक जताया है।
ब्रह्मकुमारी के सूचना निदेशक बी के करुणा ने बताया कि राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी का पिछले 15 दिन से मुंबई के सैफी अस्पताल में उपचार चल रहा था।
उन्होंने बताया कि एक साल पहले दादी जानकी के निधन के बाद उन्हें संस्थान का मुख्य प्रशासक नियुक्त किया गया था। उनके पार्थिव देह को आबू रोड स्थित अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय में लाया जायेगा जहां 12 मार्च को लोगों के अंतिम दर्शन के लिये रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि उनका अंतिम संस्कार 13 मार्च को किया जायेगा।
वहीं राज्यपाल मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कई अन्य नेताओं ने दादी ह्रदयमोहिनी के निधन पर शोक जताया है। राज्यपाल मिश्र ने दादी ह्रदयमोहिनी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट किया कि दादी ह्रदयमोहिनी ने खुद को मानवता की सेवा में समर्पित कर दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)