विदेश की खबरें | दक्षिण-पूर्व नाइजीरिया में बाढ़ के बीच नौका पलटी, 76 लोग लापता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अबुजा, 10 अक्टूबर (एपी) दक्षिणपूर्वी नाइजीरिया में बाढ़ से बचने के लिए अपना घर छोड़कर जा रहे लोगों से भरी एक नौका के पलट जाने से उसमें सवार 76 लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अबुजा, 10 अक्टूबर (एपी) दक्षिणपूर्वी नाइजीरिया में बाढ़ से बचने के लिए अपना घर छोड़कर जा रहे लोगों से भरी एक नौका के पलट जाने से उसमें सवार 76 लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है।

आपातकालीन सेवा विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि अनम्बरा के ओगबारू परिषद क्षेत्र में शुक्रवार को बाढ़ के पानी से बचने की कोशिश करने वालों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के क्षेत्रीय प्रमुख गॉडविन थिकमैन ने कहा, "उनमें से 85 लोग एक ही नौका पर सवार हो गए और नाव पर अधिक वजन हो गया।"

उन्होंने कहा कि नौका जलमग्न पेड़ों और घरों की छतों से टकराने के बाद पलट गयी। नौका में सवार केवल नौ लोग ही बच पाए। शेष 76 का अभी पता नहीं चल पाया है।

गौरतलब है कि नाइजीरिया इस समय भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें