देश की खबरें | मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार बनाएगी : पंकजा मुंडे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सचिव पंकजा मुंडे ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर फिर से मध्य प्रदेश की सत्ता में आएगी।

जबलपुर, 10 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सचिव पंकजा मुंडे ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर फिर से मध्य प्रदेश की सत्ता में आएगी।

उन्होंने ‘लाडली बहना योजना’ के तहत राज्य की करीब सवा करोड़ महिलाओं को एक-एक हजार रुपये देने के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कदम की भी प्रशंसा की।

धर्मांतरण की कथित साजिश के नाम पर कुछ वर्गों द्वारा अंतर-धार्मिक विवाह के विरोध को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में मुंडे ने कहा, ‘‘अगर प्यार शुद्ध है, तो इसका सम्मान किया जाना चाहिए लेकिन अगर कड़वाहट और साजिश है तो इसे अलग नजरिए से देखा जाना चाहिए।’’

महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री मुंडे ने हाल ही में यह कहकर पार्टी से अपनी निराशा का संकेत दिया था कि वह भाजपा की हैं, लेकिन पार्टी उनकी नहीं है।

मुंडे ने शनिवार को कहा कि वह अपने दिवंगत पिता गोपीनाथ मुंडे के पदचिह्नों पर चलकर भाजपा की सेवा कर रही हैं।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘अभी मैं मंत्री भी नहीं हूं, लेकिन भाजपा में सचिव हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई