देश की खबरें | भाजपा विधायक एम्स-कल्याणी भर्ती मामले में प.बंगाल सीआईडी के समक्ष पेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक नीलाद्री शेखर दाना एम्स-कल्याणी में भर्ती में कथित अनियमितताओं के संबंध में पूछताछ के लिए मंगलवार सुबह पश्चिम बंगाल के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के समक्ष पेश हुए।

कोलकाता, 11 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक नीलाद्री शेखर दाना एम्स-कल्याणी में भर्ती में कथित अनियमितताओं के संबंध में पूछताछ के लिए मंगलवार सुबह पश्चिम बंगाल के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के समक्ष पेश हुए।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बांकुड़ा से विधायक दाना पूर्वाह्न करीब 11 बजे दक्षिण कोलकाता के भवानी भवन में स्थित सीआईडी कार्यालय पहुंचे।

सीआईडी ने इससे पहले भाजपा नेता की बेटी मैत्री दाना से पूछताछ की थी जिसकी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)-कल्याणी में भर्ती की गयी थी।

ऐसा आरोप है कि भाजपा विधायक ने नदिया जिले में स्थित अस्पताल में अपनी बेटी की भर्ती के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया था।

सीआईडी ने कल्याणी पुलिस थाने में नौकरी की तलाश कर रहे एक व्यक्ति की शिकायत के बाद जांच शुरू की थी।

पुलिस में दर्ज करायी शिकायत में दाना के अलावा केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार, भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार, भाजपा विधायक बंकिम चंद्र घोष तथा चार अन्य को भी नामजद किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now