देश की खबरें | महाराष्ट्र में भाजपा नेता किसानों को फसल बीमा का भुगतान नहीं होने पर धरने पर बैठे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता संजय कुटे ने कंपनियों द्वारा किसानों को फसल बीमा का ‘भुगतान नहीं किये जाने’ के विरोध में यहां मंत्रालय (सचिवालय) के सामने बृहस्पतिवार को अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू किया।

मुंबई, 16 सितंबर महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता संजय कुटे ने कंपनियों द्वारा किसानों को फसल बीमा का ‘भुगतान नहीं किये जाने’ के विरोध में यहां मंत्रालय (सचिवालय) के सामने बृहस्पतिवार को अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू किया।

मंत्रालय दक्षिण मुंबई में प्रशासिनक मुख्यालय है जहां सभी मंत्रियों एवं सचिवों के कार्यालय हैं।

कुटे ने संवाददाताओं से कहा , ‘‘ पिछले सात महीनों से फसल बीमा कंपनियों ने उन किसानों को मंजूर 65 करोड़ रूपये का भुगतान नहीं किया है जिन्होंने प्राकृतिक आपदाओं के चलते अपनी फसलें गंवायी हैं जबकि उसका (फसलों के नुकसान) का मूल्यांकन उपयुक्त ढंग से हो गया है।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ बीमा कंपनियां किसानों को भुगतान नहीं कर रही है जबकि किसान राज्य सरकार से इन कंपनियों को निर्देश देने का कई बार अनुरोध कर चुके हैं। राज्य सरकार ने किसानों के अनुरोध की बिल्कुल अनदेखी की है।’’

विधानसभा में उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले के जामोद निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले कुटे ने कहा कि राज्य सरकार एवं बीमा कंपनियां इस मुद्दे पर एक दूसरे पर अंगुलियां उठा रही हैं।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘ हमें बीमा कंपनियों ने बताया है कि राज्य सरकार ने अतीत में उन्हें उनके बकाये का भुगतान नहीं किया, इसी कारण से वे किसानों को उनके फसल नुकसान पर भुगतान नहीं कर सकती हैं। यह बेरहमी है। किसानों को राज्य एवं फसल बीमा कंपनियों के बीच के टकराव का खामियाजा नहीं भुगताना चाहिए। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जबतक हमारी मांगें नहीं मानी जाती हैं तबतक हम मंत्रालय छोड़कर नहीं जायेंगे। राज्य एवं बीमा कंपनियों द्वारा मूल्यांकन राशि 65 करोड़ रूपये तय कर दी गयी है लेकिन किसानों को इसका भुगतान भी तो किया जाए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KP Sharma Oli Arrested: नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, Gen-Z विरोध प्रदर्शनों के दौरान मौतों से जुड़े मामलों में गिरफ्तार; VIDEO

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Bengaluru Weather Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें बेंगलुरू के मौसम का हाल

Mahavitaran Tariff Cut From April 1: महाराष्ट्र में बिजली सस्ती, 100 यूनिट तक के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Live Streaming: कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त