देश की खबरें | भाजपा जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने की पक्षधर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई ने बृहस्पतिवार को केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराने का समर्थन करते हुए कहा कि कानून बनाने के लिए विधानसभा ही एकमात्र मंच है और इस कार्य को स्थानीय निकाय या जिला विकास परिषद (डीडीसी) नहीं कर सकते।

श्रीनगर, आठ जून भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई ने बृहस्पतिवार को केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराने का समर्थन करते हुए कहा कि कानून बनाने के लिए विधानसभा ही एकमात्र मंच है और इस कार्य को स्थानीय निकाय या जिला विकास परिषद (डीडीसी) नहीं कर सकते।

जम्मू-कश्मीर भाजपा के महासचिव (संगठन) अशोक कौल ने यहां संवाददाताओं से कहा, “विधानसभा एक ऐसा मंच है जहां कानून बनाए जाते हैं। एक डीडीसी अध्यक्ष कानून नहीं बनाएगा, पंच कानून नहीं बनाएंगे।”

कौल ने कहा कि पार्टी बड़े पैमाने पर चुनाव लड़ेगी और अच्छा प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहेगा। चुनाव के बाद सरकार बनेगी... बहुत जल्द यहां विधानसभा अस्तित्व में आएगी।

पार्टी इकाई ने यहां एक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें पार्टी के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के पिछले नौ वर्षों में हुई विकास गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

कौल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में व्यापक विकास गतिविधियां हुई हैं और अब वह विकास के मामले में देश के किसी अन्य हिस्से से पिछड़ा नहीं है।

उन्होंने कहा, “पूरे देश में जो कुछ हुआ है वह जम्मू-कश्मीर में हुआ है। ऐसा नहीं है कि जम्मू-कश्मीर को कुछ कम मिला है।”

पार्टी के राज्यसभा सदस्य गुलाम अली खटाना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को निरस्त करने का मुद्दा उठाने वाले यह स्वीकार नहीं कर सकते कि केंद्र शासित प्रदेश में शांति कायम है।

उन्होंने कहा, “जो धारा 370 की बात करते हैं, उन्हें कुछ नहीं पता। उनसे पूछिए कि क्या उन्होंने धारा 370 के फायदे और नुकसान पर एक भी संगोष्ठी की है। भाजपा ने इस पर 10 लाख छोटी-बड़ी संगोष्ठी की हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें