देश की खबरें | हेमंत सरकार की ‘तुष्टीकरण की राजनीति’ के खिलाफ भाजपा ने मुख्यमंत्री व विस अध्यक्ष का पुतला दहन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड विधानसभा में नमाज अदा करने के लिए विधानसभाध्यक्ष द्वारा ‘नमाज कक्ष’ आवंटित किये जाने के आदेश के विरोध में रविवार को मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजधानी रांची समेत पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधानसभाध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो का पुतला दहन किया।

रांची, पांच सितंबरर झारखंड विधानसभा में नमाज अदा करने के लिए विधानसभाध्यक्ष द्वारा ‘नमाज कक्ष’ आवंटित किये जाने के आदेश के विरोध में रविवार को मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजधानी रांची समेत पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधानसभाध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो का पुतला दहन किया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने यहां आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने ‘साजिशन’ एक तरफ मंदिरों में पूजा पर रोक लगा रखी है वहीं दूसरी ओर एक विशेष समुदाय को खुश करने के लिए विधानसभा भवन में नमाज अदा करने के लिए कक्ष आवंटित कर “तुष्टीकरण” की राजनीति को आगे बढ़ाया है जिसके विरोध में आज प्रदेश भाजपा ने पूरे राज्य में सभी जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री सोरेन एवं विधानसभाध्यक्ष महतो का पुतला दहन किया।

प्रकाश ने कहा भाजपा सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन एवं विधानसभा का घेराव करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है जिसे सोरेन सरकार ने तुष्टीकरण की राजनीति कर “अपमानित” किया है।

उन्होंने कहा कि 24 जिला मुख्यालयों समेत 27 सांगठनिक जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष का पुतला दहन किया गया। रांची में हरमू चौक पर भाजपा के रांची महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव आदित्य साहू ने सरकार से मांग की कि, ‘‘इस फैसले को यथाशीघ्र वापस लें अन्यथा झारखंड की जनता सड़कों पर उतरने को विवश होगी।”

ज्ञातव्य है कि झारखंड विधानसभा परिसर में कमरा संख्या टीडब्लू 348 को विधानसभाध्यक्ष द्वारा नमाज अदा करने के लिए ‘नमाज-कक्ष’ के रूप में निर्धारित करने का दो सितंबर को आदेश दिया था जिसके बाद मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी और कहा था कि यह पूरी तरह असंवैधानिक कदम है और यदि विधानसभाध्यक्ष को ऐसा करना ही था तो उन्हें विधानसभा में एक भव्य हनुमान मंदिर का निर्माण कराना चाहिए एवं अन्य धर्मावलंबियों के लिए भी पूजा अथवा आराधना कक्ष निर्धारित करना चाहिए।

इस आदेश के सामने आते ही जहां सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं कांग्रेस ने इसका स्वागत किया वहीं मुख्य भाजपा ने इसका विरोध किया।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने ‘पीटीआई ’ से कहा, ‘‘हेमंत सरकार में शामिल विधायक खुलेआम तालिबान का समर्थन करते हैं। झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए अलग कमरा इसी विचारधारा का नतीजा है। वरना भारतीय लोकतंत्र में विश्वास रखने वाला कोई भी व्यक्ति ऐसी हरकत नहीं करता।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\