विदेश की खबरें | बिल क्लिंटन को कैलिफोर्निया के अस्पताल से छुट्टी मिली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पूर्व राष्ट्रपति को यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया इरविन मेडिकल सेंटर से सुबह करीब आठ बजे छुट्टी मिली।
पूर्व राष्ट्रपति को यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया इरविन मेडिकल सेंटर से सुबह करीब आठ बजे छुट्टी मिली।
अधिकारियों ने बताया कि क्लिंटन (75) को मंगलवार को एक संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संक्रमण का कोविड-19 से कोई संबंध नहीं है।
क्लिंटन की प्रवक्ता एंजेल यूरेना ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘‘पूर्व राष्ट्रपति क्लिंटन की सेहत में पिछले 24 घंटों में काफी सुधार आ रहा है।’’
अस्पताल में पति के साथ हिलेरी क्लिंटन रहीं और रविवार को पति के साथ ही अस्पताल से निकलीं।
राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार रात को कहा था कि उन्होंने बिल क्लिंटन से बात की और पूर्व राष्ट्रपति के जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। बाइडन ने यूनिवर्सिटी ऑफ कनेक्टिकट में कहा, ‘‘उनकी तबियत ठीक है।’’
पूर्व राष्ट्रपति के एक सहयोगी ने बताया कि उनके मूत्राशय में संक्रमण था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)