देश की खबरें | बिहार: भाजपा उम्मीदवार ने गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

गोपालगंज (बिहार), 10 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार कुसुम देवी ने गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

उन्होंने अपना नामांकन पत्र भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख संजय जायसवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में दाखिल किया।

कुसुम देवी के पति सुभाष सिंह का निधन हो जाने के चलते यह उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी है। गोपालगंज से भाजपा विधायक के तौर पर सिंह का यह चौथा कार्यकाल था।

वहीं,राज्य में सत्तारूढ़ महागठबंधन द्वारा अभी यह फैसला किया जाना बाकी है कि उसका कौन सा घटक दल इस सीट पर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगा।

सत्तारूढ़ महागठबंधन में जनता दल (यूनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और तीन वाम दल शामिल हैं।

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)