खेल की खबरें | दो नई आईपीएल टीमों के लिए बोली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिग्गज उद्योगपति संजीव गोयनका और अंतरराष्ट्रीय इक्विटी फर्म इरेलिया कंपनी पीटीई लिमिटेड (सीवीसी कैपिटल) ने सोमवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की दो नई टीमों के लिए कुल 12,715 करोड़ रुपये की बोली लगाई।
दुबई, 25 अक्टूबर दिग्गज उद्योगपति संजीव गोयनका और अंतरराष्ट्रीय इक्विटी फर्म इरेलिया कंपनी पीटीई लिमिटेड (सीवीसी कैपिटल) ने सोमवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की दो नई टीमों के लिए कुल 12,715 करोड़ रुपये की बोली लगाई।
बोली के दौरान सिर्फ तीन शहरों अहमदाबाद, लखनऊ और इंदौर के लिए बोली लगी। गोयनका के आरपी-एसजी समूह को लखनऊ की टीम मिली जबकि सीवीसी कैपिटल ने अहमदाबाद की टीम को खरीदा।
पीटीआई के पास शीर्ष सात कंपनियों की बोली राशि की जानकारी है जो इस प्रकार है।
सभी राशि (करोड़ भारतीय रुपये में)
1) आरपीएसजी: 7090 (अहमदाबाद), 7090 (लखनऊ) 4790 (इंदौर)
2) इरेलिया पीटीई लिमिटेड (सीवीसी): 5625 (अहमदाबाद), 5166 (लखनऊ)
3) अडानी स्पोर्ट्सलाइन: 5100 (अहमदाबाद), 5100 (लखनऊ)
4) आल कार्गो: 4124 (अहमदाबाद), 4304 (लखनऊ)
5) ग्लेजर्स (मैनचेस्टर यूनाइटेड) : 4128 (अहमदाबाद), 4024 (लखनऊ)
6) कोटक समूह: 4513 (अहमदाबाद), 4512 (लखनऊ)
7) टोरेंट फार्मा: 4653 (अहमदाबाद), 4300 (लखनऊ)
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)