विदेश की खबरें | हैरिस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुनने के बाइडेन के फैसले को अमेरिकी मीडिया ने ‘ऐतिहासिक’ करार दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में मुख्यधारा के मीडिया ने राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन द्वारा भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने को ‘ऐतिहासिक’ करार दिया है।

वाशिंगटन, 12 अगस्त अमेरिका में मुख्यधारा के मीडिया ने राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन द्वारा भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने को ‘ऐतिहासिक’ करार दिया है।

मीडिया ने इस फैसले का कुछ उसी तरह स्वागत किया, जैसा बराक ओबामा को 2008 में राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर किया गया था।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान ने गिलगित-बाल्टिस्तान में चीन को दिया सोना, यूरेनियम खनन का अवैध ठेका.

हैरिस के पिता अफ्रीकी हैं और मां भारतीय हैं। उनके पिता जमैका के मूल निवासी हैं। हैरिस को उम्मीदवार बनाए जाने का फैसला जमैका में भी पहले पन्ने की सुर्खियां बन गया है।

बाइडेन ने हैरिस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार (अपना रनिंग मेट) चुना है।

यह भी पढ़े | Beirut Blast: बेरूत विस्फोट के बाद लेबनान को विदेशों से मिली मदद.

ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई अश्वेत महिला देश की किसी बड़ी पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनी हैं। यदि हैरिस उपराष्ट्रपति बन जाती हैं, तो वह इस पद पर काबिज होने वाली अमेरिका की पहली महिला होंगी और देश की पहली भारतीय-अमेरिकी एवं अफ्रीकी उपराष्ट्रपति होंगी।

हैरिस (55) इस समय अमेरिका के कैलिफोर्निया से सीनेटर हैं। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा हैरिस को अकसर पथ-प्रदर्शक बताते रहे हैं।

‘द वाशिंगटन पोस्ट’ ने बुधवार के अपने संस्करण में शीर्षक दिया, ‘‘ऐतिहासिक कदम: बाइडेन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए हैरिस को चुना।’’

समाचार पत्र ने लिखा, ‘‘किसी बड़ी पार्टी के टिकट से पहली अश्वेत महिला और पहली एशियाई-अमेरिकी महिला को ऐसे समय में उम्मीदवार बनाया गया है, जब देश नस्ली अतीत और भविष्य से जूझ रहा है।’’

हैरिस राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार बनने की दावेदार रह चुकी हैं।

‘न्यूयार्क टाइम्स’ ने शीर्षक दिया, ‘‘बाइडेन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस को चुना है, किसी बड़ी पार्टी के टिकट पर पहली अश्वेत महिला को चुना गया।’’

‘द वाल स्ट्रीट जर्नल’ ने शीर्षक दिया, ‘‘बाइडेन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए हैरिस को नामित कर इतिहास रचा।’’

इसने कहा कि भारतीय एवं जमैका के प्रवासियों की बेटी हैरिस 2016 में सीनेट में चुने जाने के बाद से डेमोक्रेटिक पार्टी की उभरती सितारा हैं।

‘द लॉस एंजिलिस टाइम्स’ ने लिखा, ‘‘कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद के लिए जो बाइडेन का ऐतिहासिक चयन हैं।’’

‘जमैकन टाइम्स’ ने शीर्षक दिया, ‘‘बाइडेन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए कैलिफोर्निया की सीनेटर कमला हैरिस को चुना।’’

इस बीच, उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के चयन की प्रक्रिया से अवगत डेमोक्रेटिक पार्टी के एक पदाधिकारी ने ‘सीएनएन’ को बताया कि हैरिस को उनके अनुभव और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की सलाह पर उम्मीदवार चुना गया।

ओबामा ने कहा कि हैरिस ‘‘इस जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह तैयार हैं’’ और यह ‘‘हमारे देश के लिए शुभ दिन है’’।

इस बीच, पार्टी के एक अन्य उच्च पदाधिकारी ने बताया कि बाइडेन ने देश में नस्ली भेदभाव के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों के मद्देनजर उपराष्ट्रपति पद (अपनी रनिंग मेट) के उम्मीदवार के लिए कमला हैरिस को चुना।

इससे पहले, जो बाइडेन डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद के लिए मिशिगन की गवर्नर ग्रेचन व्हिटमर को चुनना चाहते थे। व्हिटमर ने मिशिगन में लोकप्रियता और कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ अपने आक्रामक रवैये के कारण बाइडेन और उनकी चुनाव प्रचार मुहिम टीम का ध्यान खींचा था, लेकिन इसी बीच पुलिस कार्रवाई में काले व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद नस्ली भेदभाव और असमानता के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन शुरू हो गए।

उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के चयन की प्रक्रिया से अवगत डेमोक्रेटिक पार्टी के उच्च अधिकारी ने बताया कि इन प्रदर्शनों के बीच व्हिटमर ने बाइडेन की टीम को लिखे पत्र में कहा था कि वह अपने नाम पर विचार किए जाने से सम्मानित महसूस कर रही हैं, लेकिन अब वह इस पद की उम्मीदवारी की दावेदार नहीं बनना चाहतीं। उन्होंने इस पद के लिए किसी अश्वेत महिला को उम्मीदवार बनाए जाने की सिफारिश की थी।

अधिकारी ने बताया कि बाइडेन ने व्हिटमर से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनसे अपने फैसले पर पुन: विचार करने को कहा था और वह उम्मीदवार बनने के लिए राजी हो गई थीं, लेकिन डेमोक्रेटिक पार्टी के अन्य सदस्य चाहते थे कि बाइडेन किसी अश्वेत महिला को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनें।

फ्लॉयड और अन्य काले अमेरिकियों की मौत के बाद देशभर में प्रदर्शन बढ़ने के बीच डेमोक्रेटिक पार्टी के कई सदस्यों ने बाइडेन से अपील की कि वे चुनाव में अश्वेत लोगों की महत्ता के मद्देनजर इस पद के लिए किसी अश्वेत महिला का चयन करें।

उन्होंने बताया कि इन सभी बातों पर विचार करते हुए बाइडेन ने कैलिफोर्निया की सीनेटर कमला हैरिस को चुना।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\