जरुरी जानकारी | बीएचईएल का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में तीन प्रतिशत बढ़कर 504.45 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में तीन प्रतिशत बढ़कर 504.45 करोड़ रुपये रहा।

नयी दिल्ली, 16 मई सार्वजनिक क्षेत्र की भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में तीन प्रतिशत बढ़कर 504.45 करोड़ रुपये रहा।

वित्त वर्ष 2023-24 की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 489.62 करोड़ रुपये रहा था।

बीएचईएल ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी कुल आय बढ़कर मार्च तिमाही में 9,142.64 करोड़ रुपये रही, जो 2023-24 में 8,416.84 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान बीएचईएल का एकीकृत शुद्ध लाभ बढ़कर 533.90 करोड़ रुपये हो गया, जो 2023-24 में 282.22 करोड़ रुपये था।

पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की कुल आय बढ़कर 28,804.79 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 24,439.05 करोड़ रुपये थी।

बीएचईएल के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कंपनी की चुकता शेयर पूंजी पर 25 प्रतिशत (50 पैसे प्रति शेयर) की दर से अंतिम लाभांश की सिफारिश की है।

यदि कंपनी द्वारा वार्षिक आम बैठक में अंतिम लाभांश घोषित किया जाता है, तो बैठक की तारीख से 30 दिनों के भीतर भुगतान किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\