रीयाल बेटिस को एथलेटिक बिलबाओ ने 1-0 से हराया था जिसके बाद रविवार को क्लब ने कोच को हटाने का फैसला किया।
क्लब से जारी बयान में कहा गया कि टीम के पूर्व खिलाड़ी एलेक्सिस ट्रुजिलो सत्र के बाकी बचे आठ मैचों में कोच की भूमिका निभाएंगे। वह क्लब के खेल समन्वयक भी रह चुके हैं।
इस हार से पहले टीम ने ग्रनाडा के खिलाफ 2-2 से ड्रा खेला था जबकि सेविला ने उसे 2-0 से हराया था।
कोरोना वायरस के कारण सत्र को निलंबित किये जाने से पहले रीयाल बेटिस ने रियाल मैड्रिड को 2-1 से हराया था।
यह भी पढ़े | सचिन तेंदुलकर को गलत आउट देने पर बोले पूर्व अंपायर स्टीव बकनर, गलती इंसान ही करता है.
एथलेटिक बिलबाओ से मिली हार के बाद 20 टीमों की तालिका में रीयाल बेटिस 14वें स्थान पर है।
रूबी सत्र की शुरुआत में टीम के कोच नियुक्त किये गये थे। उनके रहते हुए टीम को आठ मैचों में जीत और 12 में हार मिली जबकि 10 मुकाबले ड्रा रहे।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY