जरुरी जानकारी | बीईएमएल ने स्वदेशी रूप से विकसित मोटर ग्रेडर बीजी 1205 को पेश किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारी इंजीनियरिंग उपकरण बनाने वाली कंपनी बीईएमएल लिमिटेड ने शनिवार को अपने मैसूरु परिसर में स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित मोटर ग्रेडर बीजी 1205 को पेश करने की घोषणा की।
बेंगलुरु, पांच अप्रैल भारी इंजीनियरिंग उपकरण बनाने वाली कंपनी बीईएमएल लिमिटेड ने शनिवार को अपने मैसूरु परिसर में स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित मोटर ग्रेडर बीजी 1205 को पेश करने की घोषणा की।
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने इसे आत्मनिर्भरता के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता और भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत संकल्प के अनुरूप एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया।
बीईएमएल लिमिटेड ने एक बयान में कहा कि 24 फुट के प्रभावशाली ब्लेड से लैस बीजी 1205 को खासकर खनन क्षेत्र की उभरती मांगों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। यह उपकरण उच्च क्षमता वाले डंपरों को संभालने में सक्षम कुशल सड़क-बिछाने वाली मशीनरी की बढ़ती जरूरतें पूरी करने के लिए विकसित किया गया है।
कंपनी का दावा है कि बेहतर प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करने के साथ बीजी 1205 उत्पादकता बढ़ाने, परिचालन दक्षता सुनिश्चित करने और खनन कार्यों की स्थिरता में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
बीईएमएल लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शांतनु रॉय ने इस मोटर ग्रेडर की पेशकश को कंपनी के शोध एवं विकास गतिविधियों का नतीजा बताते हुए कहा, "यह न केवल तकनीकी नवाचार के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि खनन उद्योग में हमारे भागीदारों को सशक्त बनाने के लिए भी है।"
प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)